BIMR Hospitals में 100% बंद मुख्य धमनी का स्टेंट द्वारा सफल इलाज
विगत दिवस एक मरीज जो की घबराहट व सांस फूलने की समस्या से ग्रसित था, परामर्श के लिए BIMR हॉस्पिटल्स आया । वहां उसने BIMR हॉस्पिटल्स के ह्रदय रोग विभाग में डॉ. अंकुर अग्रवाल से परामर्श किया, मरीज की प्रारंभिक जांच करने पर पाया गया की उसके ह्रदय की पम्पिंग 30% थी व मरीज की दिल की तीनों धमनियों में रुकावट थी, जिसमें मुख्य धमनी 100% बंद थी, जिसे मेडिकल भाषा में chronic total occlusion (CTO) कहा जाता है ।
इसी तरह एक दूसरा केस जिसमें मरीज के हार्ट की पम्पिंग 25% थी और उसकी दो नसें 100 ब्लॉक थी, का इलाज भी स्टेंटिंग के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया ।
इस तरह के केसेस में आम तौर पर बाईपास सर्जरी के द्वारा मरीज का इलाज किया जाता है ।
BIMR अस्पताल में डॉ. अंकुर अग्रवाल ने मरीज का बिना किसी चीर फाड़ के स्टेंट द्वारा सफल इलाज किया व मुख्य धमनी को सफलतापूर्वक खोला गया ।
100% बंद धमनी को स्टेंट द्वारा खोलना बहुत ही जटिल प्रोसीजर होता है व दिल्ली जैसे बड़े महानगरों में ही इस प्रकार के प्रोसीजर किये जाते है ।
मरीज को 2 दिन बाद पूर्ण स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज कर दिया गया ।
डॉ. अंकुर अग्रवाल ने बताया की ऐसे प्रोसीजर जो पहले बड़े महानगरों में ही होते थे, अब BIMR हॉस्पिटल्स में नयमित रूप से सफलतापूर्वक किये जा रहे है, जिससे अंचल के मरीजों को समय रहते सही उपचार मिल पायेगा व उनके समय की भी बचत होगी. जिन मरीजों में बाईपास सर्जरी द्वारा इलाज बताय गया है या सर्जरी का रिस्क ज्यादा है उन मरीजों का इलाज भी स्टेंटिंग के द्वारा संभव है ।