बिना चीरे के सिकुड़े हुए हार्ट वाल्व का सफल इलाज




बीआईएमआर हॉस्पिटल्स में कार्डिओ इंटरवेंशन से बिना चीरे के सिकुड़े हुए हार्ट वाल्व का सफल इलाज

सामान्यतः हम सभी सुनते है कि ह्रदय के ख़राब वाल्व को सर्जरी के द्वारा बदलना ही एक मात्र विकल्प होता है, लेकिन बीआईएमआर एडवांस्ड कार्डिओ वैस्कुलर सेंटर पर कार्डियोलॉजिस्ट के द्वारा बिना सर्जरी के बलून द्वारा सफल इलाज नियमित तौर पर सफलतापूर्वक किया जा रहा है ।

गत सप्ताह एक मरीज सांस फूलने कि शिकायत के साथ बीआईएमआर हॉस्पिटल्स के ह्रदय रोग विभाग कि OPD में परामर्श के लिए आया, वहां उसने डॉ. आशीष चौहान (सीनियर इंटरवेंशन कार्डियोलॉजिस्ट) से परामर्श किया । मरीज कि जांच करने पर उसके ह्रदय का वाल्व सिकुड़ा हुआ पाया गया । मरीज को इलाज के लिए भर्ती कि सलाह दी गई और बिना किसी सर्जरी के बलून द्वारा सफल इलाज कर अगले ही दिन डिस्चार्ज कर दिया गया ।

हर वाल्व की बीमारी में सर्जरी करके वाल्व बदलना (Valve Replacement) जरूरी नहीं होता। कई वाल्व रोगों का इलाज बिना वाल्व बदले, इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं (Interventions) के माध्यम से भी किया जा सकता है।